India-Pakistan Ceasefire News LIVE: भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से शुरू हुआ तनाव करीब-करीब शांत हो चुका है. दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर शांति का माहौल है, बीती रात सीमा पर कोई फायरिंग नहीं हुई. भारतीय सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कई दिनों तक भारी गोलाबारी और गोलाबारी के बाद जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में शांति की रात देखी गई. 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू होने और भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी शुरू होने के बाद से इन इलाकों में यह पहली शांत रात थी. एजेंसी के मुताबिक, सेना ने बताया कि नियंत्रण रेखा से गोलीबारी की कोई घटना सामने नहीं आई.
डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, आज अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बातचीत करेंगे. यह दूसरी बार है जब दोनों देशों के DGMO बातचीत करेंगे. इससे पहले, विदेश सचिव विक्रम मिसरी बताया था कि पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने 10 मई को भारत के DGMO को फोन किया था और दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी थी.



